शाहजहांपुर। घने कोहरे के साथ भीषण सर्दी में जरा सी असावधानी लोगों को बीमार कर रही है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में पहुंचे ज्यादातर मरीजों पर सर्दी और कोहरे का असर दिखा।
तिलहर। आरोग्य मेलों का सीएचसी के प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने जायजा लिया। उन्होंने सभी मरीजों की विधिवत जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
खुदागंज। हसनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. फहीम खां ने 24 मरीज देखे। सेहरामऊ दक्षिणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में मरीजों के अलावा कुत्ता, बिल्ली और बंदर के काटे हुए लोग भी पहुंचे। पीएचसी के प्रभारी डॉ. उस्मान अली ने बताया कि 18 मरीजों को दवाएं दी है। परौर पीएचसी पर डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने दवाएं दी।
सीएमओ ने किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी, लोधीपुर, भावलखेड़ा ब्लॉक की पीएचसी बरतारा में आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया।