फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पछुआ हवा के असर से बढ़ी गलन ...न्यूनतम तापमान में गिरावट

विज्ञापन
सोमवार सुबह शहर में छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवा और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। बादल छाए रहने से दिन में सर्दी का एहसास हुआ। दोपहर में थोड़ी देर के लिए तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन शाम ढलते ही गलन और सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। पछुआ हवा से तापमान में गिरावट के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह हल्के कोहरे का असर रहा। दृश्यता 600 मीटर के आसपास रही। दिन में बादल छाए रहे। इसके प्रभाव से दिन में सर्दी का असर देखने का मिला। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार गिरा हुआ है। वातावरण में आर्द्रता 67 फीसदी होने से हल्की नमी बनी हुई है। पछुआ हवा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से तापमान में गिरावट होने के साथ हल्का कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें