शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर खड़ी बरेली बनारस एक्सप्रेस ट्रेन। स्रोत: रेलवे
शाहजहांपुर। 14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस के कोच में बदलाव कर दिया गया है। पहले पीले कोच के साथ दौड़ने वाली ट्रेन में अब लाल रंग की बोगी लगाई गई हैं। शाम को इसी ट्रेन पर डिस्प्ले बोर्ड का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा।
बुधवार की शाम को ट्रेन को लाइन नंबर एक पर लिया गया। अब तक यह ट्रेन पीले रंग के कोच के साथ आती थी। बदलाव करते हुए अब कोच के रंग लाल कर दिए गए हैं। रेलवे अफसर के अनुसार, नए कोच काफी आरामदायक हैं। यह 160 किमी तक दौड़ाए जा सकते हैं। जबकि पुराने कोच की क्षमता 110 किमी प्रति घंटा थी। संवाद