फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीओ ने शुरू कराई गोह का शिकार करने वाले को छोड़ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। संरक्षित वन्य जीव गोह (विषखोपड़ा) का शिकार करने वाले को पकड़कर मंडी चौकी से छोड़े जाने के मामले में सीओ ने जांच शुरू करा दी है। रेंजर ने भी वनकर्मियों की टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला कसभरा अस्तल निवासी एक युवक ने शुक्रवार को गांव में तीन गोह का शिकार किया था। गोह का मांस पकाने से पहले ही किसी ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। दो दरोगा और दो सिपाही युवक के घर पहुंचे और मंडी पुलिस चौकी ले आए। आरोप है कि बाद में उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
कार्रवाई की भनक लगते ही शिकार करने वाला अब घर से लापता हो गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि जिस युवक का नाम शिकार करने में सामने आ रहा है, उसके और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर रेंजर वीरेश राव ने बताया कि संरक्षित वन्य जीव को मारे जाने की जानकारी मिलते ही वनकर्मियों को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें