फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनेसां के बच्चों का आईआईटी मेंस में हुआ चयन

Wed, 11 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सीबीएसई विद्यालय रेनेसां एकडमी के तीन छात्र-छात्राआें ने अपने पहले प्रयास में ही बिना किसी कोचिंग के आईआईटी मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। मोहल्ला कुंवरगंज निवासी व्यवसायी सुदेश कुमार गुप्ता की पुत्री सीमा गुप्ता, दातागंज निवासी संजीव अग्रवाल के बेटे संयम अग्रवाल तथा स्टेशन रोड मीरानपुर कटरा निवासी कृष्णपाल गंगवार के बेटे अनुज गंगवार ने सिर्फ अपनी दम पर आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करके आईआईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। छात्र छात्राआें ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों तथा विद्यालय स्टाफ  को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें