कांट में ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद में बच्चों को मेडल देते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: आयोजक
कांट। बेसिक की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लॉक के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कंपोजिट विद्यालय बलीपुर की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। उच्च प्राथमिक विद्यालय लाडपुर के बच्चों ने स्वागत गीत से कार्यक्रम को गति दी। इसके बाद कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कांट प्रथम, कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर पट्टी द्वितीय रहा।
बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयुष अकादमी में हुए खेलकूद का शुभारंभ ददरौल विधायक अरविंद सिंह व ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला ने किया। बीईओ शिवबोधन ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर सुभाष चंद्र मिश्रा, यशपाल सिंह, संजीव मिश्रा, धनपाल, गजाला आदि का सहयोग रहा। संवाद