फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री की रहती है लाट साहब के जुलूस पर नजर, कोई कोताही न बरतें

Tue, 07 Mar 2023 08:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली में लाट साहब जुलूस को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त सौम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लाट साहब के जुलूस को संपन्न कराने के लिए चौक कोतवाली में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि होली को आपसी मेल-जोल व भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने आयोजकों से अपील करते हुए कहा कि समय का विशेष ध्यान रखें। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। अफवाहों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया न करें, पहले पुष्टि अवश्य करें। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी को घटना की सूचना दें। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि जुलूस की मुख्यमंत्री द्वारा निगरानी की जाती है। पूरी सजगता के साथ सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम उमेश प्रताप सिंह व एसपी ए. आनंद ने तैयारियों के विषय में जानकारी दी। कहा कि सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें