फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनवर्टिस के कुलाधिपति ने मेधावी पुरस्कत किए

Tue, 22 Sep 2015 11:15 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानस प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कस्बे की पांच विभूतियों के साथ ही विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति उमेश गौतम ने वितरित किए। प्रतियोगिता में सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों का दबदबा रहा। इसी स्कूल की बालिका प्रीती गौतम ने सर्वाधिक 97 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई थी। इसमें सरस्वती ज्ञान मंदिर जलालाबाद के साथ ही मदनापुर तथा अल्हागंज के अलावा श्री शंकर मुमुक्षु विद्या पीठ शाहजहांपुर, आरवीएस पब्लिक स्कूल, स्वामी असंगदेव विद्या पीठ, गीता देवी बाल विद्या मंदिर, स्वामी विवेकानंद प्राथमिक स्कूल खंडहर, डा. राम सिंह मेमोरियल इंटर कालेज कीलापुर, जगन्नाथ सिंह इंटर कालेज हारगुरैया, वीरांगना लक्ष्मीबाई मांटेसरी स्कूल, आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, आदर्श बाल विद्या पीठ पिटारमउ, विद्या देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल बझेड़ा, मां सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, जीवन लाल मेमेारियल विद्यालय आदि स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन पर अटल नारायण श्रीवास्तव, डा. सत्यप्रकाश मिश्र, रमेश चंद्र सक्सेना, आचार्य राम मोहन मिश्र तथा तेज पाल सिंह को नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि ने छात्र
छात्राओं का दिल जीता
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उमेश गौतम लंबा चौड़ा भाषण देने के बजाय शिक्षक की भूमिका अदा करते हुए बिना किसी भूमिका के सीधे बच्चों से रूबरू हुए। उनसे खूब बाते कीं और सवाल-जवाब भी किए। इस दौरान उनके द्वारा पूछे गए दो सवालों का सही जवाब देने पर उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई स्कूल की छात्रा कंचन अग्निहोत्री और सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्र सुनील शर्मा को एक-एक हजार का नगद पुरस्कार दिया। बोले: संस्कार ही सबसे बड़ी पूंजी हैं। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा दें ताकि हमारी संस्कृति की रक्षा हो सके। कार्यक्रम में विधायक नीरज कुशवाहा के अलावा लोकत्रंत सेनानी वीरेंद्र अटल, विमलेश मिश्र, अनिल अग्निहोत्री, एनसी सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांके लाल गौड़ ने की। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं की ओर से उमेश गौतम को सरोपा भेंट किया गया। पूर्व में इन कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक तथा संस्था अध्यक्ष कमला निवास शास्त्री ने सभी का आभार जताया। मानस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रामबाबू शर्मा, रामलखन अवस्थी तथा सुरेश चंद्र अग्निहात्री शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें