फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में रही चाक डाउन हड़ताल

Sat, 08 Aug 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों की पदोन्नति में एपीआई सिस्टम में विसंगतियों को दूर करने, सातवें वेतन आयोग की प्रक्रिया तत्काल लागू करने आदि मांगों को लेकर शहर के तीनों महाविद्यालयों के शिक्षकों ने चाक डाउन हड़ताल रखी। शिक्षक रोज की भांति कॉलेज तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने शिक्षण कार्य नहीं किया। शुक्रवार को शिक्षण कार्य ठप रहने से कॉलेजों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में रूटा के संयुक्त सचिव डॉ. अनुराग अग्रवाल, आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी और जीएफ कॉलेज रूटा इकाई के अध्यक्ष डॉ. इफजालुर्रहमान खान ने बताया कि उनके महाविद्यालय में एआई फुक्टो के आह्वान पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। रोज की तरह सुबह से ही शिक्षक-शिक्षिकाएं महाविद्यालय पहुंचे, लेकिन उन्होंने शिक्षण कार्य नहीं किया। शिक्षकों के क्लास रूम में नहीं जाने से छात्र पहले तो इसे समझ नहीं पाए, लेकिन जब उन्हें पता चला कि हड़ताल है, तो वह घर लौटने शुरू हो गए।
जीएफ कॉलेज में कार्य बहिष्कार करने वालों में प्रमुख रूप से इकाई सचिव प्रो. सैयद मोहम्मद नोमान, उपाध्यक्ष डॉ. जमील अहमद, डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. सैयद मुर्शिद हुसैन, डॉ. रेहानुर्रहमान, डॉ. राकेश वाजपेयी, डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. अरीब अंजुम, डॉ. अकील अहमद, डॉ. अब्दुल मोमिन, डॉ. आयशा जेबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें