सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में योग विज्ञान संस्थान की ओर से हुए कार्यक्रम में पूजन करते पदाधिकार
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान ने योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। श्रीकृष्ण वंदे जगद्गुरुम के जयघोष के साथ विशिष्ट ध्यान, योग साधना, नाम-संकीर्तन एवं भजन प्रस्तुत किए गए।
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह का पूजनकर किया। साधकों ने सामूहिक रूप से श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा का नाम-संकीर्तन किया। अंत में सामूहिक आरती, प्रार्थना एवं शांति पाठ किया गया। जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, केंद्र प्रमुख विपिन रस्तोगी, जिला उप-प्रधान जीसी मिश्रा, गीता पांडे, राजेश दीक्षित, अनामिका अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद