फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैलेंडर, पंचांग व डायरी के कारोबार में आया उछाल

विज्ञापन
घंटाघर ​स्थित एक दुकान पर रखे पंचांग और डायरियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नववर्ष पर कैलेंडर, पंचांग और डायरी के कारोबार में उछाल आया है। इसे लेकर दुकानें सज गईं हैं। लोग कैलेंडर, पंचांग व डायरी की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर डायरी, कैलेंडर आदि की दुकानों पर खरीदारी काफी कम होती है। पूरे दिन में दो से चार ग्राहक ही आते हैं। लेकिन नए साल में कारोबार में इजाफा हुआ है। लोग उपहार में देने के लिए डायरी खरीद रहे हैं, साथ ही हिसाब के लिए भी डायरी खरीदी जा रही है। शहर के सदर बाजार, बहादुरगंज, एसपी कॉलेज रोड, चौक, मंडी समेत कई जगहों पर दुकानें सजी हैं। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानों पर प्रीमियम डायरी बिक रहीं हैं।
घंटाघर के व्यापारी आनंद वर्मा ने बताया कि पंचांग 20 से 50 रुपये तक उपलब्ध है। 90 रुपये का पंचांग भी आता है, जो कम ही लोग खरीदते हैं। इसी तरह डायरी 20 से पांच सौ रुपये, पेन तीन से 150 रुपये तक उपलब्ध है। व्यापारी रमेश गुप्ता ने बताया कि धार्मिक पंचांग वाले कैलेंडर की मांग ज्यादा है। महंगी और डिजाइनर डायरी गिफ्ट के तौर पर ज्यादा खरीदी जा रही हैं। इनकी कीमत और ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें