जलालाबाद। संगहा गांव में शुक्रवार की रात खेत में धान की पौध खा रहे सांड़ को भगाने पर उसने खेत मालिक मौजीराम के बेटे राकेश को सींग से उठाकर पटक दिया। इससे उनके पेट में सींग से घाव हो गया और कमर, पीठ आदि शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आने से वह बेहोश हो गए।
परिजनों ने गंभीर रूप से घायल राकेश को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौजीराम के अनुसार वहां इलाज के बाद से पुत्र की हालत स्थिर बताई गई है। संवाद