फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ ने सींग में फंसाकर युवक को कई बार पटका, दम तोड़ा

विज्ञापन
करन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत खजुआहार टापर के मंझरा हथिनापुर में रविवार सुबह सांड़ के हमले में करन सिंह (26) की मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर काफी नाराजगी है।
विज्ञापन

राजेश सिंह ने बताया कि उन्होंने घर के सामने खेत पर जानवरों को खिलाने के लिए बरसीम बोई हुई है। रविवार की सुबह करीब छह बजे उनका बड़ा बेटा करन घर से बाहर निकला। उसने देखा कि खेत में घुसा सांड़ बरसीम खा रहा है। इसके बाद बेटा घर से डंडा लेकर सांड़ को भगाने के लिए खेत पर गया।
इस बीच सांड़ ने बेटे पर हमला कर दिया। बेटे को सींग में फंसाया और उसे उठाकर पटक दिया। इसके बाद भी सांड़ हमला करता रहा। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर परिजन दौड़कर खेत पर गए। सांड़ को किसी तरह खेत से भगाया। करन को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

करन की पत्नी विभा रोते-रोते बेहाल हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी दो बेटियां अदिति व आयुषी हैं। उनकी जिम्मेदारी विभा के कंधों पर आ गई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया मृतक के पिता की सूचना पर शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन


सांड़ के हमलों से हुईं मौतें

- 16 जनवरी 2020 : सांड़ के हमले से खेत की रखवाली कर रहे गांव फरीदापुर निवासी 52 वर्षीय चंद्रपाल की मौत हो गई थी।
- 16 जून 2022 : बरेली हाईवे पर स्थित गांव खाई खेड़ा चौराहे के पास बुजुर्ग को सांड़ ने हमलाकर मार डाला था।
- 23 जनवरी 2023 : गांव कुंडरा में शिवलाल की पत्नी रीना देवी को सांड़ ने पटककर मार डाला था।
- 12 फरवरी 2023 : गांव हथिनापुर में कांट के कुर्रियाकलां निवासी बाइक सवार योगेश की सांड़ से टकराकर मौत हो गई थी।
- 24 दिसंबर 2023 : ग्राम पंचायत कोला के मंझरा रैपुरा निवासी साधुराम की पशुओं के हमले से भागने के दौरान तालाब में गिरने से मौत हो गई थी।
- 6 मार्च 2024 : खाई खेड़ा चौराहे के पास बाइक से जा रहे गांव चंदौरा बहादुरपुर निवासी सुमोध की सांड़ से टकराकर मौत हो गई थी।
- 6 सितंबर 2024 : गांव खंडहर निवासी सुमित को सांड़ से हमला कर मार डाला था।

करन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें