तिलहर सीएचसी पर हंगामा करते मृतका नगमा के परिजनों काे समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी।
तिलहर। मोहल्ला सितारगंज में सोमवार को सुबह फैजुल हसन की 35 वर्षीय पत्नी नगमा की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे ससुराल वाले सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगाें ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस को नगमा के पति ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह किसी बात को लेकर घर के कमरे में कुंडे से चुन्नी के सहारे गले में फंदा डालकर लटक गई। कुछ देर बाद कमरे में जाने पर उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसी दौरान अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर नगमा की हत्या कर उसे फंदे पर लटका देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन आरोप की कोई वजह स्पष्ट नहीं की। फोरेंसिक टीम के साथ अस्पताल पहुंची सीओ ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने मायके वालों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह स्थिति को शांत कराया।
सीओ का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है, पोस्टमाॅर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगमा के बेटा मोहम्मद ताजिम, अजर और एक बेटी ताजिमा है।
तिलहर सीएचसी पर हंगामा करते मृतका नगमा के परिजनों काे समझाते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी।