फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ब्राह्मण समाज ने पूजे शास्त्र और शस्त्र

विज्ञापन
पुवायां में पूजन करते आरएसएस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
विजयदशमी पर हुआ कार्यक्रम, समाजसेवा व संगठन की आवश्यकता पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम धाम पर विजयदशमी पर शास्त्र, शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने समाजसेवा व संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. विजय पाठक की अध्यक्षता में हुए आयोजन में वक्ताओं ने समाज की एकता, उत्थान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की अपील की। केके शुक्ला, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, अवधेश दीक्षित, रजनीश मिश्रा, अग्निवेश, गोपाल शर्मा, राजकमल वाजपेयी, संजय मिश्रा ने समाज सेवा पर जोर दिया। सभी ने संकल्प किया कि वे एकजुट होकर समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में निरंतर योगदान दें।
विज्ञापन

कवि प्रशांत अग्निहोत्री ने ओजस्वी वाणी और प्रेरणादायी पंक्तियां प्रस्तुत की। संयोजक आलोक मिश्रा, निर्विकल्प द्विवेदी, वरुण शुक्ला, गौरव अग्निहोत्री, रवि मिश्रा का विशेष योगदान रहा। संवाद

पुवायां में मनाया गया आरएसएस का स्थापना दिवस
पुवायां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर मोहल्लों में कार्यक्रम कर संघ के बारे में जानकारी दी।केशव बस्ती में विभाग सद्भाव प्रमुख नरेंद्र शुक्ल ने कहा कि संघ कार्य सबसे सरल कार्य है। संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने कुछ स्वयंसेवकों से विशाल शाखा रूपी तंत्र तैयार कर दिया, जो आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। गायत्री बस्ती में एकल विद्यालय अंचल सचिव ओमेंद्र ने कहा कि संघ ने पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोध, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण के माध्यम से समाज को जागृत करने का काम किया है।
कार्यक्रम में जिला निरीक्षक कमल प्रकाश, नगर कार्यवाह संतोष, नगर प्रचारक विश्वदीप, नगर प्रचार प्रमुख राजीव शर्मा, हरिओम, विनीत, सुनील, कुलदीप, डॉ. विपिन गुप्ता, अविनाश शर्मा, रजनीश शर्मा, शिवा शुक्ला, आनंद पांडेय सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद

गढि़या रंगीन और खुदागंज में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पद संचलन



जैतीपुर/खुदागंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गढि़या रंगीन और खुदागंज में विभिन्न मार्गों पर पद संचलन निकाला।
विज्ञापन




गढ़ियारंगीन में पद संचलन के साथ एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिला प्रचारक घनश्याम ने संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ओमपाल, ज्योति प्रसाद , मचकेंद्र सिंह, सुशील गुप्ता, मदन पाल, दीपेश सिंह आदि मौजूद रहे। खुदागंज में संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद इंटर कॉलेज परिसर से पद संचलन शुरू कर सभी मार्गों पर भ्रमण किया। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत और उत्साहवर्धन किया। पद संचलन में रोहित सिंह, संजय राठौर, शिवेंद्र चौहान, रामू सिंह आदि शामिल रहे। संवाद

पुवायां में पूजन करते आरएसएस कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें