फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब में उतराता मिला लापता बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। ग्राम नयागांव कुदरासी में सोमवार की शाम तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की पहचान चचेरे और मौसेरे भाइयों ने गांव के ही 50 वर्षीय मुकेश के रूप में की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि मुकेश रविवार की रात से लापता थे। उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह शराब पीने के आदी थे। आशंका है कि शराब के नशे में वह तालाब में गिर गए। इससे डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी राजेश्वरी और उनके दोनों बेटे पानीपत में रहते हैं। यहां वह अकेले रहते थे, मेहनत-मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। इंस्पेक्टर प्रभाष चंद्र ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें