शिशुपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : mathura
बंडा। बाजपुर केसरी गांव के एक खेत में बुधवार की सुबह गांव के 19 वर्षीय शिशुपाल का शव गूलर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गांव के रामनिवास अपने खेत पर गेहूं की फसल देखने गए तो शव लटका देख परिवार को सूचना दी। सूचना पर मृतक शिशुपाल के भाई महिपाल, राजकुमार, बृजपाल आदि मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिशुपाल करीब सात माह पहले मजदूरी करने हरियाणा गया था। मंगलवार को वह हरियाणा से घर आया था। किसी बात से नाराज होकर उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने भाइयों के साथ रहता था। कार्यवाहक थाना प्रभारी नीरज सिंह के अनुसार, परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। संवाद