फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत में गूलर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 10 Apr 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
​शिशुपाल  का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
बंडा। बाजपुर केसरी गांव के एक खेत में बुधवार की सुबह गांव के 19 वर्षीय शिशुपाल का शव गूलर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गांव के रामनिवास अपने खेत पर गेहूं की फसल देखने गए तो शव लटका देख परिवार को सूचना दी। सूचना पर मृतक शिशुपाल के भाई महिपाल, राजकुमार, बृजपाल आदि मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिशुपाल करीब सात माह पहले मजदूरी करने हरियाणा गया था। मंगलवार को वह हरियाणा से घर आया था। किसी बात से नाराज होकर उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने भाइयों के साथ रहता था। कार्यवाहक थाना प्रभारी नीरज सिंह के अनुसार, परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें