फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लोधीपुर काॅलोनी के रजनीश का था हाईवे के किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बाइपास चौराहा वाले ओवरब्रिज के पास एक बाइक एजेंसी के गोदाम के पीछे सोमवार सुबह मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। रोजा क्षेत्र की लोधीपुर कॉलोनी निवासी रानी देवी ने शव की पहचान अपने 30 वर्षीय बेटे रजनीश के तौर पर की है। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शव मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में घरवालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

रानी देवी ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती में रहतीं थीं। पति की मृत्यु के बाद बेटे रजनीश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। उसका कई जगह उपचार भी कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने मकान बेचकर लोधीपुर कॉलोनी में बेटे रजनीश, अवनीश, पुत्री सुमन और किरन के साथ रहना शुरू कर दिया।
रजनीश अक्सर घर से चला जाता था। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि परिजनों की ओर से रजनीश के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें