फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी को शव रखकर लगाया जाम

Sat, 31 Oct 2015 08:24 PM IST
शाहजहांपुर/ रौसरकोठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर में शुक्रवार को रानी उर्फ सदासुखी की हत्या के मामले में शनिवार को उसके परिवार वालों ने हरदोई बाईपास पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि हत्यारोपी मैकू उर्फ आदिल को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। करीब आधे घंटे तक लगे जाम से रोड के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। सीओ सिटी के आश्वासन के बाद उसके परिवार वालों ने जाम खोलकर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्रीपुर में रहने वाले मुनेश कुमार की पत्नी 35 वर्षीय रानी उर्फ सदासुखी के मोहल्ले के मैकू उर्फ आदिल पुत्र रिजाय खां से करीब दस साल पुराने संबंध थे। दोनों के बीच लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को मैकू ने रानी के घर में घुसकर बांका से हमला करके हत्या कर दी थी। मुनेश की तरफ से थाना आरसी मिशन में मैकू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे मृतका के परिवार वालों ने हरदोई बाईपास पर रानी का शव रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि हत्यारोपी मैकू को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। आरसी मिशन पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम खोलने को तैयार नहीं थे। इसके बाद सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। फिर लोगों ने जाम खोला और शव का अंतिम संस्कार किया। इसी बीच हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें