फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्डर रखने के लिए लिया गया ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन से सीतापुर ब्रांच लाइन पर गेट संख्या दो सी के आगे जमुका गांव के पास पुलिया के गर्डर के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया। इस बीच ट्रेनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन


दिन में एक बजे जननायक एक्सप्रेस और गोरखपुर शाहजहांपुर पैसेंजर निकालने के बाद कार्य को शुरू किया गया। दो बड़ी क्रेन की मदद से पुलिया के गर्डर बदलने का काम किया गया। इस बीच सीतापुर की ओर से आने और जाने वाली मालगाड़ियों को बरतारा समेत कई स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


शनिवार को रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम नहीं हो सका। रविवार को सुबह तीन घंटे का ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें