फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएलओ को लिंक भेजा, क्लिक करते ही उड़ गए 99,995 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। फिरोजपुर गांव की रहने वालीं बीएलओ स्नेहलता को साइबर ठगों ने वीडियो लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 99 हजार 995 रुपये उड़ा लिए। एक सप्ताह पहले हुई इस घटना की पुलिस ने साेमवार को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

स्नेहलता ने पुलिस को बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी होने के नाते बीएलओ की ड्यूटी कर रहीं उनकी मां अनुराधा राजपूत के मोबाइल पर गत 29 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से वीडियोकॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को विभागीय अधिकारी बताते हुए बैठक का हवाला दिया और उससे जुड़ने के लिए लिंक भेजने की बात कही।
काफी प्रयास के बाद भी उनकी मां ऑनलाइन बैठक में जुड़ नहीं पाईं। इस पर कॉल करने वाले ने उनका मोबाइल नंबर लेकर उसके व्हाट्सएप पर मेसेज भेजा। इसके बाद वीडियोकॉल कर बात करते हुए बताया कि उनकी मां का बीएलओ का मानदेय भेजना है। इसी बीच, व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर उसे खोलने के लिए कहा गया। जैसे ही उन्होंने लिंक खोला, उनके बैंक खाते से 99,995 रुपये कट गए।
विज्ञापन

रकम कटने के बाद जब स्नेहलता ने कॉल करने वाले से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने फोन काट दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें