फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू ने आधे घंटे तक बिना टोल दिए निकलवाए वाहन

विज्ञापन
सबली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। मैगलगंज पूरनपुर हाईवे पर पुवायां बंडा के बीच सबली टोल प्लाजा को भाकियू ने फ्री करा दिया। आधे घंटे तक वाहन बिना टोल दिए निकलते रहे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में वार्ता के बाद कार्यकर्ता मौके से चले गए और वाहनों से टोल लेने का काम सुचारु हो सका।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पुवायां नगर अध्यक्ष कौशल सिंह के अनुसार, किसान नेता होने के नाते उनकी कार का टोल नहीं कटता है। कुछ दिनों से वह टोल पर पहुंचते तो कार को निकाल दिया जाता, लेकिन बाद में टोल कटने का मेसेज मोबाइल पर आता था। इसी को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सबली टोल पहुंचे और टोल को वाहनों के लिए फ्री करा दिया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की वार्ता के बाद टोल प्लाजा के सहायक विकास शुक्ला ने गलती मानते हुए आगे से किसान नेता की कार का टोल न लेने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। दोपहर 12:30 से एक बजे तक तमाम वाहन बिना टोल दिए निकलते रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाकियू के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि टोल फ्री करने की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। भाकियू कार्यकर्ताओं और टोल के सहायक मैनेजर से वार्ता के बाद समस्या का समाधान हो गया है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें