बाढ़ प्रभावित बालगृह में निरीक्षण करते न्यायपीठ, बाल कल्याण समिति के प्रभारी अध्यक्ष/सदस्य रामऔ
शाहजहांपुर। न्यायपीठ, बाल कल्याण समिति के प्रभारी अध्यक्ष/सदस्य रामऔतार त्रिपाठी के नेतृत्व में नवादा इंदेपुर स्थित राजकीय बाल गृह (बालक/ शिशु) वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। जोकि इस समय बाढ़ से प्रभावित है। लगभग पांच फुट पानी भर जाने के कारण बालकों/शिशुओं को संस्था के पास स्थित वन स्टाप सेंटर के तीन मंजिला भवन में स्थानांतरित किया गया है।
बाल गृह की पूर्वी एवं उत्तरीय दिशा की बाउंड्रीवॉल धराशायी हो गई है। संस्था के भवन में अब भी कुछ जलभराव शेष है इसकी जल्द निकासी के लिए अधीक्षक बाल गृह (बालक) को न्यायपीठ द्वारा निर्देशित किया गया।
इस मौके पर न्यायपीठ के सदस्य मुनीश सिंह परिहार ने महापौर अर्चना वर्मा से पानी के टैंक की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर समिति के सदस्य सदस्य अरविंद मिश्रा, राजकीय बाल गृह (बालक/शिशु) के अधीक्षक नेमचंद, वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक नमिता यादव, चाइल्ड लाइन का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद