फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क के किनारे खड़े वाहनों से जलालाबाद मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद मार्ग पर स्थित एक मिल के पास माल लेने आए ट्रक चालकों ने अपने ट्रक और कंटेनर सड़क के दोनों ओर किनारे खड़े कर दिए और मिल के अंदर चले गए। इससे जलालाबाद आने-जाने वाले वाहन रविवार को दिन में कई बार जाम में फंसे।
विज्ञापन

बता दें कि अजीजगंज से बरेली मोड़ तक गर्रा में आई बाढ़ का पानी भर जाने से कई दिन तक कांट, जलालाबाद, अल्हागंज आदि स्थानों का आवागमन बाधित रहा। बाढ़ का पानी सड़क से उतरने के बाद सुबह से जलालाबाद की ओर जाने वाले तमाम लोग अपने वाहन लेकर रोड पर आने लगे।
कुछ दूर आगे एक मिल के पास पहुंचने पर सड़क के दोनों किनारों पर भारी वाहनों की कतार लगी मिली। इस दौरान विपरीत दिशा से कुछ वाहन वहां पहुंचे तो रोड पर जाम लग गया। किनारे खड़े ट्रकों पर बैठे दिखे परिचालकों से वाहन किनारे करने को कहा तो ट्रक चालक मिल के अंदर होने का हवाला देकर खुद वाहन हटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बाद में जाम में फंसे लोगों ने अपने वाहन खुद पीछे कर सामने के वाहनों को निकलने का रास्ता दिया। खास यह है कि इस मार्ग पर किनारे खड़े वाहनों से जाम लगना आए दिन की समस्या है, लेकिन इस ओर पुलिस प्रशासन के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे जबकि यह मार्ग लिपुलेख-भिंड हाईवे का हिस्सा होने के कारण इस पर दिन भर यातायात का भारी दबाव रहता है। जब दोनों ओर से वाहन आमने-सामने आ जाते हैं तो हर घड़ी जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें