फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैरियर हटे...सड़क समतल कराना भूले जिम्मेदार, जाम से जूझते रहे लोग

Fri, 20 Feb 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर के पास पुलिया निर्माण के बाद मिट्टी के ढेर में फंसा ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टाउन हॉल में संकट मोचन मंदिर के पास पुलिया निर्माण के चलते वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बैरियर हटा दिए गए। कार्यदायी संस्था ने सड़क को समतल नहीं किया। इसके चलते कार से लेकर बाइक सवार तक जाम में फंसे रहे। ई-रिक्शे तो पलटते हुए बचे। पूरे दिन लोग दुश्वारियों से जूझते रहे।
विज्ञापन

ग्रीन रोड के निर्माण के विस्तारीकरण के क्रम में संकट मोचन मंदिर के पास पुलिया निर्माण का कार्य रविवार से शुरू किया गया। निर्माण कार्य के दौरान कार्यस्थल के पास बैरियर लगा दिए गए थे। एक दिन तो पूरा रास्ता बंद रखा। इसके बाद कार निकलने भर का रास्ता छोड़कर आवागमन शुरू करा दिया। एक कार या ई-रिक्शा गुजरने पर रास्ता जाम हो जाता था।
शुक्रवार को सुबह कार्यस्थल पर लगे बैरियर को हटा दिया गया। लेकिन, मिट्टी को रोड के बराबर नहीं किया। इसके चलते लोगों का निकलना दूभर हो गया। गीली मिट्टी में ई-रिक्शे फंस गए। ऊबड़-खाबड़ रास्ते के चलते ई-रिक्शे हिचकोले खाते हुए पलटते बचे। पूरे दिन यही स्थिति रही। इस बीच वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सड़क पर बैरियर हटने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। इसके चलते कार, ई-रिक्शा, बाइक सवार तक फंसे रहे।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि एक दिन पहले तक यहां पर होमगार्ड की ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई थी। बैरियर हटने के बाद लोगों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। इसके चलते पूरे दिन जाम की झाम से लोग परेशान रहे। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि काम को जल्द ही पूर्ण कराने के लिए नगर निगम से वार्ता की गई है।
-
अंटा चौराहा पर भी स्थिति में नहीं हुआ सुधर
-शहर के अंटा चौराहा पर भी सड़क की खोदाई के बाद स्थिति खराब रही। दाना मियां की मजार के पास सड़क की एक लेन ही चलती रही। इसके कारण जाम लगा रहा। अहम बात यह है कि लाट साहब के जुलूस का यही रास्ता है। त्योहार नजदीक होने के कारण सड़कों पर चहल-पहल भी पहले के मुकाबले बढ़ गई है। इसके बाद भी काम में लापरवाही बरती जा रही है। कार्य में तेजी नहीं आने के कारण लोग जाम से जूझकर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें