फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार के भुगतान में बैंक ने दिए एक-एक रुपये के सिक्के

Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फीस जमा करने के लिए अभिभावक बैंक से रुपये निकालने पहुंचा तो कैशियर ने उसे ढाई हजार रुपये के एक-एक के सिक्के थमा दिए। परेशान पिता सिक्कों की पोटली लेकर स्कूल पहुंचा। स्कूल प्रबंधन ने रुपये जमा कर लिए तो अभिभावक ने चैन की सांस ली। गांव औरंगाबाद निवासी अनिल कुशवाहा का बेटा अभिनव पुवायां के राना पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। अभिनव की स्कूल फीस जमा होनी थी लेकिन अनिल के पास रुपये नहीं थे। शनिवार को अनिल एसबीआई की बड़ागांव शाखा पहुंचे और अपने खाते से रुपये निकालने के लिए फार्म भरा। अनिल के अनुसार कैशियर ने उन्हें एक-एक रुपये के ढाई हजार सिक्के थमा दिए। परेशान अनिल सिक्के लेकर स्कूल पहुंचे तो स्कूल के कैशियर सहित कर्मचारी भी भारी संख्या में सिक्के देखकर परेशान हो उठे। बाद में स्कूल प्रबंधन के कहने पर सिक्के जमा कर लिए गए, इस पर अनिल ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें