फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश में छज्जा गिरा, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
बच्चू खां का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : बांदा रेलवे स्टेशन पर खड़ी चित्रकूट-कानुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस और स्टेशन पर खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी 55 वर्षीय बच्चू खां के ऊपर पड़ोसी के मकान के छज्जे का मलबा गिर गया। मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजमिस्त्री का काम करने वाले बच्चू खां मंगलवार की रात करीब आठ बजे कुछ सामान लेने के लिए घर से निकले थे। पड़ोसी बबुए के मकान के पास से गुजरते समय जर्जर छज्जा ढह गया। इसके मलबे के नीचे बच्चू खां दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े और बच्चू खां को निकाला, हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। बताते हैं कि तीन साल पहले ही छज्जे का निर्माण कराया गया था। उनकी मौत से पत्नी नूरजहां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें