जूनियर शिक्षक (गणित एवं विज्ञान) के शिक्षकों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया। शिक्षकों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक उन लोगों को नियुक्ति पत्रों का वितरण नहीं किया गया।
नियुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक अवनि दीक्षित ने कहा कि 29334 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उन लोगों के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी जमा हो चुके हैं। कहा कि 29 मई को हाईकोर्ट ने जूनियर स्कूल के शिक्षकों की भर्ती से रोक हटा दी है। बावजूद इसके नियुक्ति पत्रों का वितरण नहीं किया जा रहा है। कहा कि अगर जल्द नियुक्ति पत्रों का वितरण नहीं हुआ तो प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर मंडल संयोजक अजब यादव, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, हर्षित रावत, विनीत यादव, रिषभ शुक्ला, सचिन अवस्थी, प्रदीप सक्सेना, रामबाबू, संदीप सक्सेना, अनामिक द्विवेदी, गरिमा कुशवाहा, शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट में बीटीसी प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद से परिषदीय स्कूलों में भर्ती होने वाले 15000 सहायकों की काउंसिंलिग प्रक्रिया न शुरू किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में बीटीसी प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी किया।
बीटीसी प्रशिक्षु सौरभ अवस्थी ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में सात मई तक संशोधन होने के बावजूद अभी तक काउंसिलिंग शुरू नहीं की गई। कहा कि इससे बीटीसी प्रशिक्षु परेशान है। कहा कि यदि काउंसिलिंग की तिथि घोषित नहीं हुई तो बीटीसी प्रशिक्षु आंदोलन करेंगे।
इस दौरान अंकुर त्रिपाठी, अमित चतुर्वेदी, अमित पटेल, प्रिया शुक्ला, उपेंद्र गुप्ता, प्रभात शुक्ला, प्रभात दीक्षित, आशीष सिद्घार्थ, कनिका अग्निहोत्री, श्रद्घा पांडेय, इरम, अल्पांजलि, नितिन मिश्रा, स्वाति आदि मौजूद रहे।