मोहल्ला एमनजई जलालनगर में हजरत सैयद माशूक हसन मियां के कुलशरीफ में दुआ करते अकीदतमंद। स्रोत: आय
शाहजहांपुर। मोहल्ला एमनजई जलालनगर में हजरत सैयद माशूक हसन मियां फातमी कलंदर का दूसरा एक दिवसीय सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। कुलशरीफ में खुशहाली व सलामती की दुआ की गई।
एक मीनार मस्जिद के पास स्थित मजार पर कुल शरीफ का आगाज तिलावत ए कुरान से हुआ। हाफिज अब्दुल कयूम खां ने कहा कि अल्लाह के वलियों से अकीदत रखने वाले दुनिया व आखिरत में कामयाब होते हैं। हाफिज इस्लाम बरकाती, वसीम निजामी, हाफिज अदनान ने नात पेश की।
इसके बाद कुरान की आयात पढ़कर साहिबे उर्स को ईसाले सवाब करते हुए हाफिज कय्यूम खां ने मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ की। इसके बाद महफिल ए समा में कव्वा इमरान आरिफी ने सूफियाना कलाम सुनाकर जायरीन को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर हाफिज अब्दुल करीम, हाफिज शीबू, हाफिज मोहम्मद दानिश, सूफी मोहम्मद नबी, सूफी जकी उल्ला, हसीब खां, शादाब, सफदर अली गाजी, अनस रजा, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।