फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायुदाब 20 मिलीबार गिरा...24 घंटों में बूंदाबांदी के बन रहे आसार

विज्ञापन
बहादुरगंज बाजार में गर्म कपड़े पहनकर जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शीतलहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को शीतलहर का असर रहा। पछुआ हवा सामान्य से तेज चली। इससे दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूट गई। हालांकि हल्की धूप निकली, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से बादल रहने के साथ 24 घंटों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से छह साल का रिकाॅर्ड टूट गया था। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को सामान्य से पांच से 10 किमी तेज रफ्तार से पछुआ हवा चली। पछुआ चलने के वजह से कोहरे का असर कम रहा।
कोहरे में दृश्यता 300 मीटर रही। अधिकतम 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें