बरेली मोड़ स्थित आवास विकास में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण करते समाज के लोग। स्रो
शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के तहत बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में महाराजा अग्रसेन पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस बीच अग्रवाल समाज को सक्रिय राजनीति में भागीदारी बढ़ाकर अपनी ताकत का अहसास कराने पर जोर दिया गया।
उद्योगपति अशोक अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज सरकार को बड़े पैमाने पर कर के रूप में राजस्व देता है, लेकिन इसके बावजूद समाज को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुरक्षा मिलने का सवाल बना हुआ है।
कहा कि पार्क के विकास के लिए सरकारी सहायता मांगने पर यह जवाब मिला कि अग्रवाल समाज आर्थिक रूप से सक्षम है और अपने संसाधनों से काम करा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या समाज को अपनी सुरक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी व्यवस्थाएं भी खुद ही करनी होंगी। इस बीच सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पत्रिका व स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
समिति के उपाध्यक्ष अमित गर्ग, विनोद अग्रवाल और संरक्षक रामचंद्र सिंघल ने एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया। सचिव रवि अग्रवाल, अंकित गर्ग, अंकुर अग्रवाल, अमन गोयल आदि मौजूद रहे।