शाहजहांपुर। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने ओसीएफ रामलीला और खिरनीबाग खेल मैदान पर शुरू होने वाली प्रदर्शनियों पर फिलहाल रोक लगा दी है।
ओसीएफ रामलीला मैदान और खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान पर प्रदर्शनी शुरू होने वाली थी। इसके लिए तैयारियां चल रही थीं। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शनी शुरू करने की अनुमति नहीं दी।
सेना के अधिकारियों ने छावनी क्षेत्र में लगने जा रही प्रदर्शनी को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता भी की। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रोक लगाई गई है। संवाद