जलालाबाद। गांव एलमनगर कटरिया में प्रशासन ने मंगलवार को दूसरे की जमीन पर डाली गई राम अवतार राठौर की झोंपड़ी बलपूर्वक हटवा दी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती, लेकिन उसमें एक महिला प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते और पुलिस उसे वहां से हटाते दिख रही है।
एसडीएम प्रभात राय ने बताया कि राम अवतार गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन पर झोंपड़ीनुमा घर बनाकर काफी समय से रह रहा था। उसके खिलाफ बेदखली के आदेश हुए थे। इस मामले में उच्च न्यायालय ने भी दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके बाद न्यायालय के निर्देशानुसार अवैध रूप से डाली गई झोंपड़ी हटा दी गई। संवाद