फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एडीएम ने रैन बसेरोंं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शीतलहर के मद्देनजर रविवार देर रात शहर में संचालित रैन बसेरों व लगाए गए अलावों का एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने रैन बसेरों में आश्रय लिए लोगों की समस्याएं जानीं। विभिन्न स्थानों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों को कंबल बांटे।
विज्ञापन

एडीएम ने रोडवेज बस अड्डा पर बने रैनबसेरे की व्यवस्थाओं को देखा। स्टेशन के बाहर सो रहे लोगों को कंबल बांटे। उन्होंने हनुमतधाम पर संचालित रैन बसेरे क व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ मिले, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सहायता के लिए जिला कंट्रोल रूम नंबर 05842-351037, 462754 व टोलफ्री नंबर 1070 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें