फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली को अफसरों से कार्य योजना तलब

Thu, 28 Jan 2016 12:55 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर विभागों और राजस्व स्टाफ की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने वसूली में पिछड़ने वाले अधिकारियों से अवशेष राजस्व की वसूली संबंधी कार्य योजना तलब की। साथ ही उसी के अनुरूप विभिन्न मदों में बकाया धनराशि का वसूली लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए डीएम ने पाया कि वसूली लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि कम है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक माह में शत-प्रतिशत वसूली कैसे होगी, अधिकारी इसके बारे में अपनी रणनीति तय करें और कार्य योजना बनाकर एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव को उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि कार्य योजना के अनुसार राजस्व वसूली कम पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही होगी।
उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और उनके स्तर से चुकाए जा रहे कर संबंधी विवरण की समीक्षा कर अवगत कराने के निर्देश दिए। पॉवर कारपोरेशन के अफसरों से कहा कि आरसी के सापेक्ष होने वाली वसूली का शुल्क संबंधित तहसीलों को भिजवाएं। राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेवेन्यू कोर्ट में कोई भी वाद तीन साल से अधिक लंबित न रहे। मंडी समितियों की वसूली कम पाए जाने पर डीएम सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि मंडी सचिवों की बैठक बुलाकर अधिक राजस्व अर्जन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें