फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रंजिशन मारपीट कर बाइक तोड़ने के आरोपी का शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। मोहल्ला धर्मापुर निवासी सत्यम अवस्थी को रंजिशन गालियां देने से मना करने पर मोहल्ले के ही संजय मिश्रा उर्फ मगरे ने पीटा और दरवाजे पर खड़ी उनकी बाइक भी तोड़ डाली। पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

सत्यम ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें रंजिशन आए दिन गालियां देता है। बुधवार की शाम उसने दरवाजे पर आकर उन्हें फिर गालियां देनी शुरू कर दीं। गाली गलौज का विरोध करने पर उसने उनकी बाइक तोड़ डाली और उनके साथ मारपीट करने लगा। चचेरा भाई शिवम अवस्थी उन्हें बचाने आया तो आरोपी ने उसे भी पीटा और जान से मार देने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें