फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धार्मिक पुस्तक के पन्ने फाड़कर फेंकने के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नजीम उर्फ रजीम। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
जलालाबाद। धार्मिक पुस्तक के पन्ने सड़क पर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बाद में वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि गत बृहस्पतिवार की रात तहसील रोड पर एक नाई की दुकान के सामने धार्मिक पुस्तक के फटे हुए कुछ पन्ने पड़े मिलने के बाद एक समुदाय के लोगों में रोष फैल गया था। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में इकट्ठे हुये लोग थाना पहुंच गये। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मौके पर जाकर जांच की। इस दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने नवीननगर मोहल्ले के नजीम उर्फ रजीम को हिरासत में लिया था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें