फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उत्तराखंड से लूटी गई थार शाहजहांपुर के पुवायां से बरामद, चाबी अपने साथ ले गए बदमाश

Fri, 05 Sep 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

रुद्रपुर में लूट करने के बाद बदमाश थार लेकर पुवायां पहुंचे। यहां खुटार रोड पर बंद पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग निकले। गाड़ी में लगे जीपीएस से पता लगाते हुए रुद्रपुर पुलिस यहां पहुंची और थार को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
पुवायां में बरामद उत्तराखंड से लूटी गई थार गाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन सितंबर की रात उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर से लूटी गई थार गाड़ी शाहजहांपुर के पुवायां में खड़ी मिली। गाड़ी की चाबी बदमाश अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के थाना साबाडेरी के गांव बरला निवासी मोहित तोमर ने उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के थाना रुद्रपुर में चार सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने परिचित हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 13/17 निवासी बिट्टू से उनकी थार गाड़ी से अपने दोस्तों उत्तरी दिल्ली के ही भूपेंद्र सिंह डबास और संयम कुमार के साथ कैंची धाम जाने का प्लान बनाया। अपने परिचित रुद्रपुर के रजनीश अरोरा को कॉल कर बताया कि वे लोग घूमने आ रहे हैं। 

रुद्रपुर में हुई थी वारदात 
तीन सितंबर को दिल्ली से रुद्रपुर आते समय रात साढ़े 11 बजे रुद्रपुर से पहले बन रहे फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो रजनीश अरोरा, जग्गा प्रधान, वंश मखीजा और राधेश्याम पंडित ने उनकी गाड़ी रोककर तमंचे तान दिए और पीटकर गंभीर घायल कर दिया। आरोपी गाड़ी, नकदी, गाड़ी के कागजात, आईकार्ड आदि सामान लूट ले गए। घटना के बाद उन लोगों ने शोर मचाया लेकिन रात होने के कारण कोई मदद को नहीं आया। 
विज्ञापन


रुद्रपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। लूट के बाद बदमाश थार को पुवायां कस्बे में खुटार रोड पर बंद पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग निकले। बदमाश गाड़ी की चाबी अपने साथ ले गए। थार में जीपीएस लगा होने के कारण रुद्रपुर पुलिस को वाहन स्वामी की मदद से गाड़ी की लोकेशन पुवायां में पता चली। 
Trending Videos

रुद्रपुर थाने से दरोगा देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पुवायां पहुंचे और गाड़ी को बरामद कर लिया। संदेह के आधार पर पुवायां के एक गैरेज स्वामी और मैकेनिक को भी पकड़ा है। घटना में पुवायां, नाहिल के दो लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

तोड़ दिया जीपीएस, पुवायां में छिपे हो सकते हैं लुटेरे
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से थार, नकदी आदि लूटने वाले पुवायां में छिपे हो सकते हैं। लूट का नामजद आरोपी जग्गा प्रधान हिस्ट्रीशीटर है। ऊधमसिंह नगर पुलिस पुवायां पुलिस की मदद से पुवायां के एक हिस्ट्रीशीटर की तलाश में है। 

आशंका है कि पुवायां के हिस्ट्रीशीटर ने आरोपियों को क्षेत्र में कहीं शरण दी हो सकती है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि थार का जीपीएस निकलवाने के लिए थार को एक मोटर गैरेज भी ले जाया गया था। मैकेनिक ने जीपीएस तोड़ दिया। इस कारण थार की लास्ट लोकेशन मोटर गैराज में मिल रही थी। 
विज्ञापन

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि ऊधमसिंह नगर पुलिस को कुछ लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली थी कि थार को पुवायां के दो बदमाश ले गए हैं। इस पर ऊधमसिंह नगर पुलिस आई है। पुवायां पुलिस के सहयोग से थार बरामद करा दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें