फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत के बलबूते इतिहास रचते हैं गुदड़ी के लाल

Tue, 30 Jun 2015 12:12 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीआई के मेधावी छात्र उद्देश्य शर्मा ने एक बार फिर साबित किया है कि जीवन में नाम का असर जरूर आता है और उद्देश्य ने अपने नाम के अनुरूप अपना लक्ष्य हासिल कर उसकी सार्थकता सिद्ध की है। इस मेधावी ने सीमित संसाधनों के होते हुए भी आईआईटी परीक्षा में 2112वीं रैंक हासिल कर सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि माता-पिता के सपनों को भी पूरा किया है।
विज्ञापन

कॉलेज कैंपस में हुए एक कार्यक्रम में छात्र को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने छात्र की प्रशंसा करते हुए उसकी कामयाबी को औरों के लिए प्रेरणाप्रद बताया। कहा कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा उद्देश्य ने शानदार प्रदर्शन कर परिवार के साथ एनटीआई का भी मान बढ़ाया है। चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी छात्र को सम्मानित कराएंगे और आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी दिलाएंगे। एनटीआई के निदेशक डॉ. आशीष मैसी ने बताया कि उद्देश्य शर्मा जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है और उसने बिना किसी कोचिंग के सफलता अर्जित की है। नेव तकनीकी संस्थान के कंप्टीशन सेल के हेड संजीव मिश्र के निर्देशन में आर्थिक रूप से कमजोर दस विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानाचार्य सपना आशीष ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य संतराम, नेव तकनीकी संस्थान के प्रधानाचार्य दानिश सिद्दीकी, डॉ. विकास पांडेय, तपोनिष्ठ, सुधीर जॉन, राजकुमार, मोहम्मद अहमद, एके फिलिप, सुधांशु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें