फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनुज की बल्लेबाजी के दम पर फरीद अकादमी ने 90 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाट खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में चल रही शाहजहांपुर क्लब क्रिकेट लीग में फरीद अकादमी ने अनुज की शानदार बल्लेबाजी के दम पर काेचिंग एसएस की टीम को 90 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर फरीद अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट होकर 187 रन बनाए। बल्लेबाज अनुज ने 60, हर्ष शुक्ला ने 23 रनों का योगदान दिया। कोचिंग की टीम के गेंदबाज नितिन मौर्या ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य के जवाब में कोचिंग की टीम 20 ओवर में 97 रन ही बना पाई। बल्लेबाज नितिन ने 20 रन बनाए।
मैच को जीतकर फरीद अकादमी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अकादमी के गेंदबाज हार्दिक अरोड़ा व अनुज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। हर्ष और प्रतीक यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। अंपायर रिजवान व देव कुमार रहे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि मंगलवार को क्राउन क्लब व बहादुर टाइटन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

00
एनपीएल टूर्नामेंट : रॉयल्स चैलेंजर्स ने सनराइजर्स को 28 रन से हराया

निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) में सोमवार को रॉयल्स चैलेंजर्स और सनराइजर्स के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में रॉयल्स चैलेंजर्स ने सनराइजर्स को 28 रन से हरा दिया। विजेता टीम के कैफ अंसारी को उत्तम क्षेत्ररक्षण के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
सनराइजर्स के कप्तान शादाब ने टॉस जीतकर अपनी टीम से पहले गेंदबाजी कराई। बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसमें आतिफ ने 28, सोहराब ने 27 और उपांश ने 18 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स की ओर से शादाब ने पांच और अन्नू ने दो विकेट झटके। बाद में 147 रन के स्कोर का पीछा करने पिच पर उतरी सनराइजर्स की पूरी टीम 15.3 ओवर में 118 रन ही बना सकी।
सनराइजर्स के लिए मकसूद ने 34 व सौरभ ने 15 रन बनाए। रॉयल्स चैलेंजर्स की तरफ से कैफ ने तीन और सैम तथा सोहराब ने दो-दो विकेट लिए। अंत में एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां ने मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए कैफ को पुरस्कृत किया। मैच देखने के लिए मैदान पर राजेश सिंह, डाॅ. जैद खां, शाहिद हुसैन, अमित राठौर, सुधीर सिंह, आकिब खां, अजीम खां, नोमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें