फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आहद की तेज बल्लेबाजी से क्राउन क्लब ने 52 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में शॉट खेलता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट क्लब लीग में क्राउन क्लब की टीम ने 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहादुर टाइटंस की टीम 142 रन ही बना सकी। क्राउन क्लब के बल्लेबाज आहद ने 12 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 90 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर क्राउन क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज आहद ने शानदार पारी खेली। उन्हें दो जीवनदान भी मिले। विपिन ने 37 रनों का योगदान दिया। टीम ने 194 रन बनाए।
बहादुर टाइटंस के गेंदबाज अतुल ने दो व इंजमाम ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहादुर टाइटंस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 142 रन बना सकी। राकेश ने सात चौकों की मदद से 47, इंजमाम ने 60 रनों का योगदान दिया। क्राउन क्लब के गेंदबाज नईम, विपिन ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

मैच के अंपायर रिजवान, देव कुमार थे। स्कोरर देव कुमार रहे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि बुधवार को फरीद अकादमी व शाहजहांपुर वॉरियर्स के मध्य मैच होगा।


एनपीएल टूर्नामेंट : नाइट राइडर्स ने 54 रन से सुपर किंग्स को हराया



निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) में मंगलवार को खेले गए मैच में नाइटराइडर्स ने सुपर किंग्स को 54 रनों से हरा दिया। अरहम कुन्नू मैन ऑफ द मैच के हकदार बने।



सुपर किंग्स के कप्तान राहिल अमला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नाइट राइडर्स टीम के अजीम ने 38 गेंद पर 41 रन बनाए। बाद में अरहम कुन्नू ने छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 35 गेंद पर 73 रन बनाकर सभी का दिल जीत लिया। बाबू के 24 गेंद पर 33 रनों की बदौलत टीम ने पांच विकेट खोकर 190 रन बनाए। सुपर किंग्स के लिए कप्तान राहिल अमला ने दो और पवन, राहुल तथा सारांश ने एक-एक विकेट लिया।



जवाब में सुपर किंग्स की टीम 16.3 ओवर में महज 136 रन के स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह नाइट राइडर्स 54 रन से मैच जीत लिया। सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक 25 रन परीक्षित ने बनाए। सर्वेश ने 24 और अभिषेक ने 21 रनों की पारी खेली। नाइटराइडर्स के लिए बाबू ने तीन और आकिब, अरहम और हर्षित ने दो-दो विकेट लिए।



मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी शादाब इदरीसी, सैफ अली और मुनव्वर खां ने संभाली, जबकि हिमांशु और मोईन ने थर्ड अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां, शाहिद हुसैन, डॉ. जैद खां, अमित राठौर, मुनव्वर खां, परवेज खां, सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में शॉट खेलता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें