फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली तो चमक गए चेहरे

Mon, 29 Dec 2014 12:15 AM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते चार दिनों से हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोगों को रविवार को काफी राहत मिली। रविवार धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल गए। लोगों ने घरों से निकलकर इसका पूरा आनंद भी उठाया। वहीं पारा 7.5 डिग्री उछलकर 17.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। इस वजह से सीजन का सबसे ठंडा दिन था। रविवार को अधिकतम 7.5 डिग्री उछलकर पारा 17.9 डिग्री सेल्यिसय पर पहुंच गया तो लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। धूप निकलने और रविवार होने के कारण बड़ों और बच्चों ने घरों से निकलकर खूब मस्ती की। सर्दी के चलते घरों में दुबके रहने वाले बच्चे खेलकूद करते नजर आए।

धूप खिलने का असर बाजारों में भी दिखा। सदर बाजार, चूड़ी बाजार, बहादुरगंज, मंडी, चौक, केरूगंज के साथ ही खिरनीबाग स्थित जीआईसी ग्राउंड में लगे खादी महोत्सव में भी लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। शहर में लोगों के निकलने से मुख्य सड़कों पर दोपहर में जाम लग गया।
विज्ञापन

00
सुबह-शाम गिर सकता है कोहरा
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव ने बताया कि रविवार की तरह ही दिन साफ रहने की उम्मीद है। सुबह और शाम के वक्त कोहरा गिरने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

एसपी ने गरीबों को बांटे कंबल
जिला युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सौजन्य से एसपी आरपीएस यादव ने शनिवार की रात में शहर का भ्रमण करके गरीबों को कंबल बांटे। एसपी रेलवे स्टेशन, रोडवेज, टाउन हाल, जिला अस्पताल आदि स्थानों पर ठंड से परेशान गरीबों को कंबल दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, संयोजक जसमीत साहनी, मनोज अग्रवाल, सचिन गुप्ता भी मौजूद रहे।
00
वार्ड मेंबर ने 30 लोगों को बांटे कंबल
कांट। नगर पंचायत के वार्ड मेंबर रजनीश कश्यप ने बजरिया मोहल्ला में स्थित मेडिकल शॉप पर रविवार को 30 गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाने वाले बुजुर्गाें ने वार्ड मेंबर को दुआएं दीं। वहीं रजनीश के इस कार्य की अन्य लोगों ने सराहना की।
मिर्जापुर में सात स्थानों पर अलाव जलेे
मिर्जापुर। आखिर एक सप्ताह बाद एसडीएम के आदेश के अनुपालन में राजस्व निरीक्षक गिरीशचंद्र शर्मा ने कस्बे के मुख्य चौराहा, अस्पताल, जरीनपुर तिराहा, ढाईघाट चौराहा, ढाईगांव में त्यागी जी के आश्रम तथा तिराहे पर अलाव जलवा दिए हैं। अलाव जलने के बाद गरीब बेसहारा लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें