फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कहर से बढ़ी ठिठुरन, गरीबों का जीना हुआ दुश्वार

Mon, 22 Dec 2014 08:40 PM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक निकली। सोमवार को कोहरे का कहर बढ़ने से ठिठुरन में और इजाफा हो गया। दिन भर सर्द हवा चलने के साथ कोहरे की धुंध छाए रहने से दिन में तापमान घटकर 10.6 डिग्री रह गया।
विज्ञापन


स्कूल-कालेजों में छात्रों की उपस्थिति घट गई। विकास भवन के दफ्तरों में भी काम के दौरान कर्मचारी हाथ सेकने का प्रयास करते देखे गए। घने कोहरे से सड़क व रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।

सुबह लोग बिस्तर छोड़कर घरों के बाहर आए तो सामने घना कोहरा छाया मिला। इतना कि पड़ोसी का घर तक साफ नजर नहीं आया। उम्मीद बनी कि जैसे-जैसे सूरज आसमान चढ़ेगा, किरणें नीचे आएंगी, लेकिन कोहरे ने हटने का नाम नहीं लिया। धूप नहीं खिलने, ऊपर से ठंडी हवा की मार ने ठिठुरन बढ़ा दी।
विज्ञापन


 लोगों ने बच्चों को स्कूल भेजने के बजाय घरों पर सहेजे रखा। बहादुरगंज और सदर बाजार में रोज जैसी रौनक गायब रही।

सर्दी की सबसे ज्यादा मार पड़ी रोज कुआं खोदकर पानी पीने वाले दिहाड़ी मजदूरों पर। चौक और लाल इमली चौराहे के श्रमिक अड्डों पर रोजी- रोटी की तलाश में पहुंचे तमाम मजदूरों को काम नहीं मिल पाया।

हालांकि नगरपालिका परिषद और विद्या प्लाईवुड की ओर से तीन दर्जन से ज्यादा स्थानों पर अलाव लगाए गए, लेकिन वंचित तबके के लिए नाकाफी साबित हुए। तमाम जगह मजदूरपेशा वर्ग के रिक्शे वाले, पल्लेदार आदि सड़कों पर बिखरा कूड़ा, पुराने टायर जलाकर ठिठुरन मिटाई।

प्रशासन ने असहायों को बटवाए 3045 कंबल
गरीबों को ठंड की ठिठुरन से बचाने के लिए प्रशासन ने शहर समेत जिले की विभिन्न तहसीलों में 3045 कंबल वितरित कराए हैं। एडीएम पीके श्रीवास्तव के अनुसार जिले में 73 स्थानोंपर अलाव भी जलवाए गए हैं। स्थानीय निकाय और अन्य संस्थाएं भी अलाव जलवा रहे हैं।
मंगलवार को मामूली राहत मिलने के संकेत
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव के अनुसार मंगलवार को दिन में सर्दी से कुछ देर मामूली राहत मिलने का अनुमान है, लेकिन सुबह-शाम और रात में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दिन और रात के तापमान का अंतर घटने से सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें