फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर ट्रेनों की लेटलतीफी करेगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे के कारण देरी से चल रही ट्रेनों की लेटलतीफी अभी भी जारी है, जिसका असर होली पर भी दिखाई देेगा। जननायक व राज्यरानी समेत कई ट्रेनों एक से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

होली पर भी अपने घरों को आने व जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी परेशानी का सबब बन सकती है। जिन ट्रेनों पर लोगों ने चार महीने पहले ही रिजर्वेशन करा रखा है, वह अपने निर्धारित समय से नहीं चल रही। इसके अलावा ऐसी कई ट्रेनें हैं, जोकि कोहरे की वजह से 16 दिसंबर से निरस्त कर दी गई थी। जिनका निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया है। अब ऐसे में होली पर अपने घरों को आने वालों को उन्हीं ट्रेनों पर निर्भर रहना होगा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से होली के लिए स्पेशल ट्रेनें तो चलाई गई हैं, लेकिन उनका स्टॉपेज शाहजहांपुर स्टेशन पर नहीं है। जो ट्रेनें चल रहीं है, वह अपने निर्धारित समय से नहीं चल पा रहीं। सोमवार को अप व डाउन लाइन की ट्रेनें देरी से आईं। सोमवार को भी अपलाइन की बरेली एक्सप्रेस ढाई घंटा लेट रही तो कांठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आईं। इनके अलावा अपलाइन की राप्ती गंगा एक्सप्रेस 42 मिनट, पोरबंदर मोतीहारी एक्सप्रेस सवा घंटा, जननायक एक्सप्रेस ढाई घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस 46 मिनट लेट रही। वहीं डाउनलाइन की सदभावना व अवध असम एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें