फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में डीजे बजाने  को लेकर हुआ तनाव 

Fri, 26 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
मंदिर में डीजे बजाने  को लेकर हुआ तनाव 
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मिशन तिराहा के पास जन्माष्टमी के अवसर पर एक मंदिर में डीजे बजाने को लेकर तनाव हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने डीजे हटाकर मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। 
विज्ञापन

मिशन तिराह के पास बने मंदिर में दो साल पहले डीजे बजाने को लेकर दूसरे समुदाय से विवाद हो गया था। मंदिर के पास ही दूसरे पक्ष का धार्मिक स्थल है। दूसरे पक्ष का आरोप था कि इससे पहले इस मंदिर में कभी जन्माष्टमी पर डीजे नहीं लगा था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था कि इस मंदिर पर डीजे नहीं बजेगा। 
बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी के अवसर पर इस मंदिर पर लोगों ने फिर डीजे लगा दिया। इसी बात को लेकर रात करीब 11 बजे दूसरे पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। लोगों के विरोध को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने डीजे बंद कर हटवा दिया। पुलिस मंदिर के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस कार्रवाई से नाराज एक पक्ष के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे और सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों युवकों को छोड़ दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। सीओ सिटी अविनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दो साल पहले हुए विवाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था कि इस मंदिर डीजे नहीं बजेगा। डीजे लगने की शिकायत पर पुलिस ने डीजे हटवा दिया। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें