निगोही। खेड़ा संडा गांव में शनिवार की शाम एक समुदाय के लोगों के घरों के दरवाजे पर त्योहार के मद्देनजर लगाए गए धार्मिक झंडों का कुछ लोगों ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने से गांव में तनाव पैदा हो गया। हालांकि, बाद में गांव के कुछ जिम्मेदार बुजुर्ग लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद सुलझा दिया, फिर भी पुलिस ने इस मामले में गांव के तीन लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव के राशिद खां की तहरीर के आधार पर अनिल सिंह, धीरू सिंह और रिंकू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद