फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टेनिस खिलाड़ी महिका को मुख्यमंत्री ने यूथ अवाॅर्ड से नवाजा

विज्ञापन
शाहजहांपुर की टेनिस ​खिलाड़ी महिका खन्ना को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूथ अवार्ड स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस पर सोमवार को लखनऊ में हुए आयोजन में टेनिस खिलाड़ी महिका खन्ना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड से सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी उत्साह बढ़ाया। मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी गगन खन्ना की बेटी महिका खन्ना ने टेनिस में नाम रोशन किया है। युवा दिवस पर मंगल दल एवं व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में हुआ। इसमें महिका खन्ना को अवाॅर्ड से नवाजा गया। महिका को शाहजहांपुर में जनपद रत्न से भी नवाजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें