फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन विवाद के दस मामले आए, छह का निस्तारण

विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर रोजा थाने में जनसमस्याएं सुनते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश एस.।
विज्ञापन
रोजा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को समाधान दिवस में रोजा थाने में पुलिस अधीक्षक राजेश एस. के साथ जन समस्याओं की सुनवाई की। उनके समक्ष जमीन विवाद के दस मामले आए। इनमें से छह मामलों का तत्काल निस्तारण कराने के लिए उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को गठित कर मौके पर रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि समस्या कोई भी हो, उसका निस्तारण तभी माना जाएगा, जब शिकायतकर्ता पक्ष संतुष्ट हो। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या के निस्तारण के बाद मौके पर जाकर एक फोटो अवश्य खींचें, जिसमें शिकायतकर्ता के साथ जांचकर्ता और संबंधित जगह भी दिखे।
तिलहर में एसडीएम जीत सिंह राय की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित छह शिकायतें प्राप्त हुईं। सीओ अमित चौरसिया की मौजूदगी में मोहनपुर के सुरेंद्र कुमार, मिल्कीपुर के मुमताज आदि ने जमीनों पर कब्जे की शिकायतें कीं। एसडीएम ने इन मामलों में जांच के निर्देश दिए। परौर में थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें प्राप्त हुईं। असतोली के ज्ञान देव शर्मा, दसिया के प्रेम सिंह व रेशमा ने रकम के लेनदेन के विवाद और जमीनों पर कब्जों को हटाए जाने की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने जमीन संबंधी प्रार्थना पत्र संबंधित लेखपालों को दिए। बाद में पीस कमेटी की बैठक में दीपावली का त्योहार भाईचारा व आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की।
विज्ञापन

कांट में नायब तहसीलदार अनुराग दुबे ने समाधान दिवस में पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े नौ मामलों की सुनवाई कर दो प्रकरण निस्तारित कराए। जन सुनवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह समेत कई उप निरीक्षक ओर लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें