फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के शिफ्टिंग का काम जारी, विहिप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सार

कछियानी खेड़ा प्राचीन हनुमान मंदिर को शिफ्ट किए जाने के लिए बुधवार को मंदिर के अंदर दीवार उठाने का काम जारी रहा।वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने अपने साथियों के साथ मंदिर पहुंचकर रामचरितमानस का पाठ किया।मंदिर को न हटाने को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलहर। कछियानी खेड़ा प्राचीन हनुमान मंदिर को शिफ्ट किए जाने के लिए बुधवार को मंदिर के अंदर दीवार उठाने का काम जारी रहा। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने अपने साथियों के साथ मंदिर पहुंचकर रामचरितमानस का पाठ किया। मंदिर को न हटाने को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे हनुमान मंदिर को पीछे खिसकाने का काम किया जा रहा है। बुधवार को यहां पहुंचे विहिप नेता राजेश अवस्थी ने कहा कि 2012 में कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन टाउन हॉल से एक धर्मस्थल को नहीं हटा पा रहा। जबकि इसको लेकर हिंदू संगठनों ने आंदोलन भी किया था। उन्होंने कहा कि जनमानस को विश्वास में लिए बिना यदि मंदिर को हटाने की कोशिश की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन से वार्ता के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान विहिप नेता के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
बुधवार को भी मंदिर पर भक्तों का आने का क्रम जारी रहा। शाहजहांपुर से सपा नेता चौधरी रामकुमार भोजवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर हटाए जाने को लेकर आपत्ति जताई। इस दौरान अतुल मौर्य, रामकुमार भोजवाल, अनिल भोजवाल, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय भगवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक राज साथियों के साथ मंदिर पहुंचे। कहा कि मंदिर को हटाने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। बुधवार को एनएचएआई के कर्मचारियों ने मंदिर के अंदर भगवान हनुमान के मंदिर के पीछे बनी खिड़की को ईंटों से बंद किया। इसके बाद दीवार खड़ी करके बरामदे को भी बंद कर दिया है। वहीं तनाव के मद्देनजर यहां पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें